छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता। इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते आ रहे हैं। वैसे भी रंगीन और डिजाइनर छाते के साथ बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। इन दिनों डिजाइनर छाते भी युवतियों की एसेसरी से जुड़ गए हैं। इसी जरूरत को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के छाते आ रहे हैं। इनमें कलरफुल छातों के साथ-साथ लेस वाले छाते, बैज वाले छाते, फ्रिल छाते सभी तरह के पिंट्रेड छाते आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
विक्रेता दानिश बताते हैं कि इस समय छातों में विभिन्न वेरायटी आ रही हैं, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम के विभिन्न छातें हैं, जैसे बटरफ्लाई, हथौड़ी, डॉरिमोन, बार्बी डॉल और बेनटेन वगैरह। ये बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लड़कियों को बार्बी थीम के छाते और लड़कों को बेन 10 के छाते खूब लुभा रहे हैं। इसके साथ नए ट्रेंड में ट्रिपल फॉल्डिंग में लेस, फ्रील वाले और विभिन्न रंगों की स्ट्रिपस वाले छाते आए हैं। इन छातों के साथ इसी डिजाइन के कवर भी हैं। युवतियों के पसंदीदा रंगों में हरा, नीला और मजेंटा हैं। कॉलेज जाने वाली युवतियां खासतौर से डिजाइनर छाते पसंद करती हैं।
मानसून में रेनकॉट, छाते आदि की खूब मांग होती है, इसलिए बाजार में बच्चों व बड़ों सभी के लिए रेनकोट की भी आकर्षक रेंज आई हुई है। पैराशूट के कपड़े से बने ये रेनकोट सभी रंगों में उपलब्ध हैं। इसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए पिंट्रिड रेनकोट भी उपलब्ध हैं।
ऐसे में बच्चों को भी छातों और रेनकोट का नया अंदाज खूब भा रहा है। छठी कक्षा की छात्रा शिवानी का कहना है कि बारिश में भीगने से बचने के लिए रेनकोट ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें पकड़ना नहीं पड़ता और आराम से स्कूल भी जा सकते हैं।
वहीं किरण का कहना है कि छाते के रंग और डिजाइन को देखकर ही छाता पसंद करती हूं, जबकि एक अन्य छात्रा वंदना कहती हैं कि काले व प्लेन छाते तो आउटडेट हो गए हैं। अब तो पिंट्रेड और लेस वाले छाते ही अच्छे लगते हैं। (आईएएनएस)
संबंधित पोस्ट
राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिजसर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किए गए मानहानि के उस मुकदमे को खारिज कर दिया, जो बीते साल संसदीय चुनावों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एसएस) और महात्मा गांधी की हत्या के बारे में उनके भाषण को लेकर दायर किया गया था। महाराष्ट्र की निचली अदालत में दायर मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायायधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा एवं न्यायमूर्ति प्रफुल्ल सी. पंत की पीठ ने आरएसएस के कार्यकर्ता राजेश कुंते को नोटिस जारी किया।
'लू' दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा प्राकृतिक आपदा है।दुनियाभर में ग्लोबल वार्मिग का सच हमारे सामने आने लगा है। इंसान की भौतिक और विकासवादी सोच उसे मुसीबत की ओर धकेल रही है। विकास की धृतराष्ट्री नीति हमें प्रकृति और इंसान के मध्य होने वाले अघोषित महाभारत की ओर ले जा रही है। प्रकृति के खिलाफ इंसान और उसका विज्ञान जिस तरह युद्ध छेड़ रखा है, उसका परिणाम भयंकर होगा। भौमिक विकास की रणनीति इंसान का वजूद खत्म कर देगी। यह नहीं भूलना चाहिए कि हम विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से संतुलन बनाए रखने में नाकामयाब रहे हैं।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचेंबढ़ती गर्मी, सूरज की तपिश और उमस लोगों को बदहजमी और डिहाइड्रेशन का शिकार बना रही है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि आ अपने खाने-पीने की आदतों पर विशेष ध्यान दें, ताकि चिलचिलाती धूप में भी शरीर में 'इम्युनिटी' बनी रहे।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचेंबढ़ती गर्मी, सूरज की तपिश और उमस लोगों को बदहजमी और डिहाइड्रेशन का शिकार बना रही है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि आ अपने खाने-पीने की आदतों पर विशेष ध्यान दें, ताकि चिलचिलाती धूप में भी शरीर में 'इम्युनिटी' बनी रहे।
Leave a Reply